बिल्सी: डीईओ ने ईवीएम और वीवीपीएटी गोदाम का किया निरीक्षण
Bilsi, Budaun | Apr 27, 2026 बदायूं के जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों , मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस मे 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।