मंडी में सोशल मीडिया पर वायरल दुष्कर्म के आरोप वाले वीडियो मामले में पुलिस ने आरोपी को कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और नकदी-मोबाइल-जेवरात लेकर भागने का आरोप है। मामला यूपी से स्थानांतरित होकर मंडी के सदर थाना में दर्ज किया गया है। जांच जारी है।