गभाना: गभाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, दो अवैध तमंचे किए बरामद
गभाना थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अति प्रभारी निरीक्षक गभाना राधा किशन के अनुसार मडराक के सिकरना निवासी विष्णु उर्फ गब्बर ने पिछले दिनों थाना में मुकदमा दर्ज कराया था, गुरुवार को पुलिस ने सोमना पुल के पास से प्रशांत, हिमांशु उर्फ मिश्रा और योगेश उर्फ जहरीला को भी गिरफ्तार कर लिया