पूरनपुर: पूर्व सांसद अतीक-अशरफ़ हत्याकांड बयान मामले में हाफिज नूर अहमद को मिली नियमित ज़मानत
पूरनपुर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी ने मंगलवार दोपहर दो बजे बताया कि पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व विधायक अशरफ़ अली की हत्या पर टीवी डिबेट के दौरान दिए गए बयान को लेकर दर्ज मुकदमों में उनको सेशन कोर्ट से नियमित ज़मानत मिल गई। उन्होंने बताया कि कई राष्ट्रीय चैनलों की बहस में शामिल होने के दौरान उनके एक बयान था।