पिपरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत चौराहे से पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को बुधवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचायत चौराहे पर कोई खुले में शराब पी रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।