अररिया: अररिया में उत्पाद विभाग ने किया बड़ा एक्शन, 306 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Araria, Araria | May 12, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाकर 306 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर अररिया-पूर्णिया फोर लेन पर सफारी गाड़ी को रोका गया। तलाशी में 126 लीटर बीयर बरामद हुई। सफारी चालक मो. सज्जाद और अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया।