अरमई महुआटोली निवासी दो दिनों से लापता वृद्ध विधा उरांव (75) वर्ष का शव अरमई टोंगरी के समीप एक खेत के पानी भरा कीचड़ में मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतक का पुत्र राजू उरांव ने बताया कि उसके पिता शनिवार को गुमला बैंक से पैसा निकालने गए हुए थे। लेकिन रात तक घर नहीं लौटे।