लखनऊ में मोहनलालगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी की HF डीलक्स मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। 18 जनवरी को विद्या हॉस्पिटल के बाहर से बाइक चोरी की गई थी।