फतुहा: फतुहा रेल पुलिस ने लोक लोकमान्य तिलक ट्रेन के दिव्यांग कोच के शौचालय से 242 लीटर विदेशी शराब किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jun 12, 2026 फतुहा रेल पुलिस ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन 15945 के दिव्यांग कोच के शौचालय से 242 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से शराब तस्कर भागने में सफल हो गया है। रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पटना सिटी में ही टीम के साथ हम लोग ट्रेन में चढ़ गए और सर्च अभियान शुरू किया उसके बाद शौचालय में रखा शराब बरामद कर लिया है।