खुरई: देर से पानी की लाइन खोलने को लेकर बोरवेल ऑपरेटर से मारपीट, शहरी थाने में मारपीट सहित जातिगत अपमान का मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Mar 1, 2024 खुरई के शर्मा वार्ड के बोर बेल ऑपरेट करने वाले गोविंद राय से छोटू पटेल नाम के युवक ने मारपीट कर दी। पीड़ित गोविंद राय ने बताया कि वह शर्मा वार्ड में 4 बोर बेल ऑपरेट करता है। आज दोपहर हनुमान मंदिर के आगे चौराहे का बोर बेल चालू करने में 10 मिनिट देर होने पर छोटू पटेल ने उससे मारपीट कर दी। पुलिस ने छोटू पटेल पर मारपीट और जातिगत अपमान का मामला किया दर्ज।