खुरई: कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में कई मकानों के पास से निकल रही हाईटेंशन लाइन को नहीं हटा रहा विद्युत विभाग, कई बार हो चुके हादसे
Khurai, Sagar | Mar 1, 2024 खुरई के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की नायक कालोनी के दर्जनों परिवार घरों के पास से निकलने वाली हाई टैंशन लाइन के कारण दहशत में हैं। करेंट के चपेट में आने से अभी तक आधा दर्जन मौतें और एक दर्जन से ज्यादा घायल हो चुके हैं। कई बार आवेदन देने के बाद भी लाइन नहीं हटाई जा रही। न तो बच्चे छतों पर खेलने जा पाते हैं न ही अधूरे पड़े मकानों का काम पूरा हो पा रहा है।