बूंदी: ज़िले में पहले दिन 161 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा से किया मताधिकार का प्रयोग
Bundi, Bundi | Apr 15, 2024 लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत जिले में शुरू हुई होम वोटिंग सुविधा में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं खूब उत्साह दिखाते हुए मतदान किया। होम वोटिंग के पहले दिन रविवार को बूंदी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने जोश के साथ मतदान में हिस्सा लिया। निर्वाचन टीम ने घर-घर जाकर मतदान करवाया गया।पहले दिन 161 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का उपयोग कर मतदान किया।