अरवल: कुर्की वारंटी की छापेमारी: अरवल का फरार आरोपी अमरपुरा से गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Apr 30, 2026 अरवल जिले के थाना परासी अंतर्गत ग्राम मखदूमाबाद निवासी अनिल सिंह पिता धनराज सिंह को कुर्की वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा में छापेमारी की, जहां फरार आरोपी छिपा हुआ था। छापामारी के दौरान अनिल सिंह को हिरासत में ले लिया गया।