रामगढ़: रामगढ़ में एटीएम बदलकर खाते से हजारों रुपये निकाले, शातिर बदमाश ने इकतालीस हजार रुपये का लगाया चूना
Ramgarh, Alwar | May 17, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित देवीराम सैनी ने थाने में शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रामगढ़ स्थित एटीएम पर पैसे निकालने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।