कसमार: कसमार के दांतू में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, आत्महत्या की आशंका
Kasmar, Bokaro | Oct 18, 2025 आज दिनांक18/10/2025 दिन शनिवार को कसमार प्रखंड के दांतू डाक बंगला के पीछे एक अज्ञात युवक का शव पलाश के पेड़ से लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी भजनलाल महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव पर कोई चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है