घाघरा: घाघरा प्रखंड में भीषण गर्मी से लोग परेशान, बुजुर्गों ने कहा- ऐसी गर्मी पहले कभी नहीं देखी
Ghaghra, Gumla | May 25, 2026 घाघरा प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और हिट वेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को दोपहर तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं।जरूरत पड़ने पर कुछ लोग निकलते दिखे। सड़कों और बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।