डुमरांव: कोरोना में पिता की मृत्यु के बाद मां ने बेटे को पढ़ाया और GST इंस्पेक्टर बनाया
Dumraon, Buxar | May 17, 2026 डुमरांव के डुभकी गांव निवासी मनीष कुमार ने कठिन परिस्थितियों को मात देकर बड़ी सफलता हासिल की है। महज 23 वर्ष की उम्र में उनका चयन एसएससी सीजीएल 2025 के तहत जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी बड़े शहर या कोचिंग संस्थान के सहारे, डुमरांव में रहकर ही तैयारी की।