गम्हरिया: अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, एक दर्जन संगीन मामले दर्ज
पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी बंधन कुमार उर्फ रंजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत करीब एक दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं।