धनौरा: मंडी धनौरा में मुख्य रास्ते पर जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली छात्र-छात्राएं परेशान, वीडियो हुआ वायरल
मंडी धनोरा। क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में शुक्रवार सुबह मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सड़क पर पानी भर गया।