शाहजहांपुर: एडीएम ने मां दुर्गा मंदिर मार्ग पर कॉरिडोर का निरीक्षण किया, 2 दिन में अवैध अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
दरअसल शहर के चौक क्षेत्र में मोहल्ला भारद्वाजी के अंतर्गत मां दुर्गा मंदिर मार्ग पर कॉरिडोर बनाएं जाने का कार्य कराया जा रहा है। जिसके क्रम में सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने निगम अधिकारियों व पार्षद सीमा सारस्वत के साथ मंदिर के बनाए जा रहे, कॉरिडोर के आसपास एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया।