मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दर्दनाक सड़क हादसे में भरपुरा से रसोरा रामलीला देखने जा रहे मोपेड सवार हादसे का शिकार हो गए। इस भीषण दुर्घटना में भरपुरा निवासी 55 वर्षी भोलानाथ पुत्र कल्लू की मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति भरपुरा निवासी 70 वर्षी प्यारेलाल पुत्र सहदु। गंभीर रूप से घायल है।