बगोदर: बगोदर के प्राकृतिक धाम खटैया में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
बगोदर प्रखंड के प्राकृतिकधाम हनुमानगढ़ी खटैया पथडीहा में गुरुवार को श्री हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक निरंजन कुमार,सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा,मुखिया झरी महतो, महेश महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम गुरुवार की दोपहर 12 से तीन बजे तक चला।