बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रभारी मंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लेकर की प्रेस वार्ता, विपक्ष पर साधा निशाना
शनिवार को जनपद बहराइच के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस वार्ता की इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए यह बिल केंद्र सरकार लाई थी जिसे विपक्ष ने सदन में पास नहीं होने दिया।