देवघर: जसीडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक व्यक्ति गिरा, बेहोश होने पर सदर अस्पताल में भर्ती
जसीडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान शनिवार सुबह 11:00 बजे एक व्यक्ति गिरकर बेहोश हो गया घटना के बाद मौके पर मौजूद रेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया घायल व्यक्ति के पहचान युगल यादव के रूप में हुई है बताया गया कि वह बिहार के नवादा जिले के बेलकुंडा गांव के रहने वाले हैं और नवादा से देवघर आने के लिए निकले थे।