बलिया: गड़वार थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को चांददपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार किया
Ballia, Ballia | Apr 10, 2026 गड़वार थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को शुक्रवार की सुबह छह बजे चांददपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से दो अदद सीसीटीवी कैमरा भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमित गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी ग्राम कनैला थाना गडवार है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।