भोरे: सीओ की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़ लाखों की लूट, कोर्ट के आदेश पर सात पर मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में एक वृद्ध महिला की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान और नकदी लूटने का आरोप लगा है. खास बात यह है कि पीड़िता ने इस पूरी घटना में स्थानीय सीओ की मिलीभगत और उनकी मौजूदगी का भी आरोप लगाया है. मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता उर्मिला देवी के अनुसार, घटना 21 नवंबर 2025 की है.