सिंगरौली: मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है, 11 पंचायतों में 1161 आवेदन प्राप्त हुए
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का आयोजन 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चरणबद्ध किया जा रहा है। इसी अनुक्रम आज जिले की कुल 11 ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिनमें 5 बजे तक 1161 आवदेन प्राप्त हुए । प्राप्त आवेदन पत्रों में से 964 आवेदनों का निराकरण शिविर के माध्यम से किया गया है।