सिंगरौली: हिंडालको गेट नंबर-3 के पास घर के सेप्टिक टैंक में मिले 4 लोगों के शव, सामूहिक हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली के थाना क्षेत्र बरगवां में सामूहिक हत्या आशंका की घटना सामने आई है, जिससे हर आम और खास स्तब्ध है। बताया जाता है कि यहां बने एक आवासीय मकान के सेफ्टी टैंक से करीब चार लोगों की लाशें बरामद की जा रही हैं। पास में ही रहने वाले के द्वारा इस घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी गई। जिसके बाद बरगवां निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा सदल बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।