नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे से छीना सोने का लॉकेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | May 28, 2026 रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे का छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से सोने का लॉकेट अज्ञात युवक ने छीन लिया था। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक ऋतिक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।