सुसनेर: मोडी चौराहे पर ट्रक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, गंभीर हालत में आगर जिला अस्पताल भेजा गया
इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोडी चौराहे पर सोमवार सुबह साढे 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रोड क्रॉस कर रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पन्नी बाई पति नन्दलाल माली को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल हुई महिला को टीआई अक्षय सिंह बेस व स्कूल वेन के द्वारा अस्पताल में पहुँचाया। यहा से इलाज के बाद आगर रेफर किया गया है।