बदलापुर: सिंगरामऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे विवाद में दुल्हन की बहन की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ कस्बे में शादी की तैयारियों के बीच डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद ने मातम का माहौल पैदा कर दिया। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान छत से फेंकी गई ईंट या पत्थर दुल्हन की बहन गुंजन (38) के सिर में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल और फिर बीएचयू रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत ह