अररिया: राम जानकी मंदिर चौक और कोर्ट रेलवे स्टेशन पर हुई दो चोरी, कुल नुकसान 50-60 हजार रुपये
Araria, Araria | May 9, 2026 अररिया शहर में चोरी की घटनाएं से स्थानीय लोग दहशत में है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने वार्ड संख्या 7 स्थित राम जानकी मंदिर चौक पर गोविंद कुमार मंडल की मोबाइल दुकान और अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने संतोष महतो की पान की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में कुल 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरों ने लूट लिया।