सहारनपुर: यूपी सिडको चेयरमैन वाईपी. सिंह ने भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, पीएम मोदी करेंगे ग्रीन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार दोपहर 1:00 बजे यूपी सिडको चेयरमैन वाई.पी. सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे। इससे दिल्ली से देहरादून का सफर पहले के 6 घंटे के बजाय अब सिर्फ ढाई से 3 घंटे में पूरा हो सकेगा।