नामकुम: हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 15 बोतल अवैध व्हिस्की बरामद की
Namkum, Ranchi | Apr 28, 2026 हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 15 बोतल अवैध व्हिस्की बरामद किया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन पर दो लावारिस बैग बरामद किया गया। जांच के क्रम में बैग से 15 बोतल अवैध शराब बरामद किया गया। बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 12 हजार 7 सौ रुपए बताई जा है।