गुमला: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, एक को रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | May 10, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र का नया पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर के टक्कर से एक बाइक में सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों में दारचट्टी निवासी 25 वर्षीय पवन उरांव बिशनपुर थाना क्षेत्र के सेरका निवासी विधान उरांव घाघरा के आदर चट्टी निवासी सुनील उरांव और आशिक उरांव घायल है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।