धौरहरा: धौरहरा तहसील क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का संचालन नहीं थम रहा, प्रशासन पर उठे सवाल
धौरहरा तहसील क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का संचालन लगातार जारी है, पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर मानकों के विपरीत क्षमता से अधिक सवारियां भरकर मैजिक वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि थाना ईसानगर क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन और परिवहन विभाग कोई ठोस का कार्यवाही करता नजर नहीं आ रहा है।