ऊंचाहार: जगतपुर थाना क्षेत्र में महिला से अभद्रता करते ग्राम प्रधान का वीडियो हुआ वायरल
सूबे की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक कर रही है।इसी बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुये एक वीडियो ने सरकार की मंशा व पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं।वायरल वीडियो जगतपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा महिला से अभद्रता करते हुए सुना जा सकता है।