गलियाकोट: दीवडा छोटा में भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा,शिखर स्थापना की पूर्णाहुति हुई संपन्न
दिवड़ा छोटा मे भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर स्थापना कार्यक्रम की पूर्णाहुति विद्वान् आचार्य के निर्देशन मे सम्पन्न हुई।सबसे पहले यजमान द्वय श्री प्रमोद कालूराम पाटीदार एवं तरुण लवजी पाटीदार ने ब्राह्मणो के मंत्रोच्चार सें मुहूर्त मे शिखर स्थापना की।