मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में 'पलायन' की चेतावनी, दीवारों पर लिखे संदेश से गांव में हड़कंप, ईद से पहले डर का माहौल
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिक्की में कई परिवारों ने घरों की दीवारों पर “पलायन” लिखकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। पीड़ितों का आरोप है कि खुद को भाजपा नेता बताने वाले व्यक्ति और उसके परिवार से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। महिलाओं ने अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मामले को आपसी विवाद बताते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग शुरू कर दी