पाकरटांड: सिकरियाटांड साप्ताहिक बाजार में गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध फैलाया जागरूकता
सिकरियाटांड साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को 3:00 बजे गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध कलाकारों ने जागरूकता फैलाई ।आदीकला मंच कोलेबिरा के कलाकारों ने लोगों के बीच नशे का सेवन न करने और नशा मुक्ति सिमडेगा बनाने को लेकर जागरूक किया। अंत में शपथ दिलाते हुए सभी लोगों को सहयोग करने की बात कही गई।