4 दिन, 3 मौतें... बलिया के पशुहारी गांव में पसरा खौफ! 🚨💔
बेल्थरा रोड के पशुहारी गांव में रहस्यमयी बीमारी का खौफनाक कहर! एक ही परिवार के 3 सदस्यों—आशा देवी (45), सास जोन्हिया देवी (82) और बेटी प्रीति (24) की महज 4 दिनों के भीतर दर्दनाक मौत हो गई।
पैरों में सूजन, त्वचा कड़क और लाल होने के लक्षण के बाद एक-एक कर तीन ज़िंदगियों का चिराग बुझ गया। अब परिवार के मुखिया शिवचंद में भी वही लक्षण दिखने से हड़कंप मच गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए CHC सीयर की स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ईश्वर पीड़ित परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दे! 🙏
#BalliaNews #BeltharaRoad #BreakingNews #UttarPradesh #HealthUpdate