सिंगरौली के बाशी–बेरदहा क्षेत्र में चल रही जंगल कटाई और आदिवासी परिवारों के अधिकारों के मुद्दे पर आज दिन सोमवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुँचे और प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की।