शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की हुई संदिग्ध मौत और छात्रा के साथ बलात्कार की आशंका को लेकर अब पूरे बिहार भर में प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जगदेव पथ पर शिवसेना के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। मौके पर इस कैंडल मार्च में शामिल हुए लोगों ने छात्रा के लिए इंसाफ की मांग की।