उज्जैन शहर: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सिंहस्थ मेला कार्यालय से निकाली साइकिल रैली 300 से अधिक प्रतिभागि हुए शामिल
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (यही), जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, क्रीड़ा भारती मालवा प्रांत और सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल के सहयोग से इस रैली का आयोजन किया। इसमें लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।