लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में खेत से सबमर्सिबल स्टार्टर मशीन, झटका मशीन और प्लास्टिक पाइप चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सत्यम सिंह और हिमांशु को मुखबिर की सूचना पर पहाड़पुर-संसारपुर रोड स्थित आम के बाग से पकड़ा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ।