बहराइच: कीर्तनपुर के पास 4 गाड़ियों की आपस में हुई टक्कर, 3 लोग हुए घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तनपुर के पास चार गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां इलाज जारी। टिकोरा मोड़ पुलिस ने बताया कि चार गाड़ियां आपस में टकराई है। तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया गया। मामले की जाच की जा रही है।