केतार: केतार में वज्रपात से भेड़ चरवाहे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Ketar, Garhwa | Jun 13, 2026 गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर गांव के मायर टोला में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक भेड़ चरवाहे की मौत हो गई। मृतक की पहचान पालनगर गांव निवासी 65 वर्षीय राम अवतार पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राम अवतार पाल रोज की तरह अपनी भेड़ों को चराने निकले थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। आंधी और बूंदाबांदी के बीच तेज गर्जना