ललितपुर: नगर में धूमधाम से निकले जवारे, समस्त माता मंदिरों में विधि-विधान से हुआ पूजन, सुमेरा तालाब में हुआ विसर्जन
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूरे उत्साह और उल्लास से जवारे निकालकर देवी भक्ति की अनुपम छटा बिखेरी। ढोल-नगाड़ों डीजे और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि के बीच जवारे की भव्य शोभायात्रा जनपद के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुमेरा तालाब पहुंचे जहां पर जवरों का विसर्जन हुआ