रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने फिरौती के लिए जेल से निकलते ही युवक का अपहरण करने वाले 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने,फिरौती के लिए अपहरण करने वाले,6 अभियुक्तों को थानाक्षेत्र से ही,सोमवार की रात को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल व एक बोलेरो भी बरामद हुई है।जिनपर अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा भी भेज दिया गया,शहर कोतवाल,राजेश सिंह ने बताया कि जेल से निकलते ही युवक का अपहरण किया गया था,जिन पर थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया था।