रायबरेली: देवानंदपुर में नानी के घर आए 5 वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,देवानंदपुर में,सोमवार की रात को ट्रैक्टर की चपेट में आने से,5 वर्षीय विराट सोनकर की दर्दनाक मौत हो गई,घटना से पारिवारीजनों में कोहराम मच गया,पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया है,कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।